भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अंबर का छाया मेघालय / केदारनाथ अग्रवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=खुली आँखें खुले डैने / …)
 
छो ("अंबर का छाया मेघालय / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

17:57, 21 जनवरी 2011 के समय का अवतरण

अंबर का छाया मेघालय
तड़-तड़-तड़-तड़
तड़का टूटा,
रोर-रोर ही
फूटा, फैला
चपला चौंकी-
फिर-फिर चौंकी,
बाहर आकर
चम-चम चमकी,
गदगद-गदगद
गिरा दौंगरा,
पानी-पानी हुआ धरातल,
कल-कल
छल-छल
लहरा आँचल।

रचनाकाल: १९-०९-१९९१