भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शेरपा-4 / नील कमल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नील कमल |संग्रह=हाथ सुंदर लगते हैं / नील कमल }} {{KKCatKa…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
− | <poem | + | <poem> |
पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर | पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर | ||
अपने पैर जमा कर | अपने पैर जमा कर | ||
पंक्ति 43: | पंक्ति 43: | ||
अब इस पृथ्वी पर | अब इस पृथ्वी पर | ||
ढूँढता हूँ तुम्हारे | ढूँढता हूँ तुम्हारे | ||
− | क़दमों के | + | क़दमों के निशान । |
</poem> | </poem> |
15:37, 6 जून 2011 के समय का अवतरण
पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
अपने पैर जमा कर
खड़ा था शेरपा
वह शरीक था, बावन साल पहले
एवरेस्ट आरोहण के
ऐतिहासिक क्षणों में
उसे याद करते हुए
मेरी स्मृति में
दाख़िल होता है
शालीग्राम पराजुली
वह निष्कपट गोरखा
और हम आइस-पाइस जैसा
कोई खेल खेलते हैं
छब्बीस साल पुराने अतीत में
क़द-काठी के सख़्त मेरे उस
दोस्त का हृदय था उतना ही
नरम, रो पड़ता था वह
जरा सी छेड़-छाड़ पर
माँ नहीं थी उसकी,
ऐसा बताते थे
खेलते थे जब आपस में
हम तो, दो भाषाएँ भी
खेलती थीं साथ
और झगड़े नहीं कभी
आपस में हम
शालीग्राम पराजुली
वह तुम्हारा पूर्वज ही था
जो पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
बावन साल पहले खड़ा था
अब इस पृथ्वी पर
ढूँढता हूँ तुम्हारे
क़दमों के निशान ।