भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शेरपा-4 / नील कमल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
<poem
+
<poem>
 
पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
 
पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
 
अपने पैर जमा कर
 
अपने पैर जमा कर

15:37, 6 जून 2011 के समय का अवतरण

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
अपने पैर जमा कर
खड़ा था शेरपा

वह शरीक था, बावन साल पहले
एवरेस्ट आरोहण के
ऐतिहासिक क्षणों में

उसे याद करते हुए
मेरी स्मृति में
दाख़िल होता है
शालीग्राम पराजुली

वह निष्कपट गोरखा
और हम आइस-पाइस जैसा
कोई खेल खेलते हैं
छब्बीस साल पुराने अतीत में

क़द-काठी के सख़्त मेरे उस
दोस्त का हृदय था उतना ही
नरम, रो पड़ता था वह
जरा सी छेड़-छाड़ पर

माँ नहीं थी उसकी,
ऐसा बताते थे
खेलते थे जब आपस में
हम तो, दो भाषाएँ भी
खेलती थीं साथ
और झगड़े नहीं कभी
आपस में हम
शालीग्राम पराजुली
वह तुम्हारा पूर्वज ही था
जो पृथ्वी के उच्चतम शिखर पर
बावन साल पहले खड़ा था

अब इस पृथ्वी पर
ढूँढता हूँ तुम्हारे
क़दमों के निशान ।