भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नौजवान आओ रे ! / बालकवि बैरागी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बालकवि बैरागी }} {{KKAnthologyDeshBkthi}} {{KKCatKavita}} <poem> नौजवान आओ रे,…)
 
 
पंक्ति 7: पंक्ति 7:
 
नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे ।।
 
नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे ।।
 
लो क़दम बढ़ाओ रे, लो क़दम मिलाओ रे ।।
 
लो क़दम बढ़ाओ रे, लो क़दम मिलाओ रे ।।
               ऐ वतन के नौजवान, इक चमन के बागवन
+
               ऐ वतन के नौजवान, इक चमन के बागवान
 
               एक साथ बढ़ चलो, मुश्किलों से लड़ चलो ।
 
               एक साथ बढ़ चलो, मुश्किलों से लड़ चलो ।
 
इस महान देश को नया बनाओ रे ।।  
 
इस महान देश को नया बनाओ रे ।।  

17:41, 9 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण

  
नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे ।।
लो क़दम बढ़ाओ रे, लो क़दम मिलाओ रे ।।
               ऐ वतन के नौजवान, इक चमन के बागवान ।
               एक साथ बढ़ चलो, मुश्किलों से लड़ चलो ।
इस महान देश को नया बनाओ रे ।।
नौजवान...

               धर्म की दुहाइयाँ, प्रांत की जुदाइयाँ ।
               भाषा की लड़ाइयाँ, पाट दो ये खाइयाँ ।
एक माँ के लाल, एक निशां उठाओ रे ।।
नौजवान...

               एक बनो नेक बनो, ख़ुद की भाग्य रेखा बनो ।
               सर्वोदय के तुम हो लाल, तुमसे यह जग निहाल ।
शांति के लिए जहाँ को तुम जगाओ रे ।।
नौजवान...

               माँ निहारती तुम्हें, माँ पुकारती तुम्हें ।
               श्रम के गीत गाते जाओ, हँसते मुस्कराते जाओ ।
कोटि कण्ठ एकता के गान गाओ रे ।।
नौजवान...