भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कौन कहता है की हम मर जाएँगे / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem> {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला' |संग्रह=शेष बची चौथाई …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
<poem>
 
 
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
 
|रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला'  
 
|रचनाकार=वीरेन्द्र खरे 'अकेला'  
 
 
|संग्रह=शेष बची चौथाई रात / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'
 
|संग्रह=शेष बची चौथाई रात / वीरेन्द्र खरे 'अकेला'
 
 
}}
 
}}
 
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
 
 
<poem>
 
<poem>
 
कौन कहता है कि हम मर जाएँगे  
 
कौन कहता है कि हम मर जाएँगे  

17:29, 19 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण

कौन कहता है कि हम मर जाएँगे
ज़ख़्म गहरे ही सही भर जाएँगे
 
स्वर्ग में भी होगी कुछ उनकी जुगाड़
पाप कर कर के भी वो तर जाएँगे
 
मानता हूँ हैं ये नालायक़ बहुत
अपने ही बच्चे हैं किस पर जाएँगे
 
प्रश्न करके इस क़दर तू खु़श न हो
सर से ऊपर सारे उत्तर जाएँगे
 
कट गई है ज़िन्दगी ये सोचते
आने वाले दिन तो बेहतर जाएँगे
 
घोषणाएँ कुछ नई नारे नए
और क्या मंत्री जी देकर जाएँगे
 
आदमी पर है कोई दानव सवार
किस तरह ये ख़ूनी मंज़र जाएँगे
 
ये 'अकेला' की ग़ज़ल के शेर हैं
तीर जैसे दिल के अंदर जाएँगे