भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"संधिस्थल / दुष्यंत कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दुष्यंत कुमार |संग्रह=सूर्य का स्व...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
छो ("संधिस्थल / दुष्यंत कुमार" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (बेमियादी) [move=sysop] (बेमियादी)))
 
(कोई अंतर नहीं)

12:43, 30 नवम्बर 2011 के समय का अवतरण

साँझ।
दो दिशाओं से
दो गाड़ियाँ आईं
रुकीं।

‘यह कौन
देखा कुछ झिझक संकोच से
पर मौन।

‘तुमुल कोलाहल भरा यह संधिस्थल धन्य!’
दोनों एक दूजे के हृदय की धड़कनों को
सुन रहे थे शांत,
जैसे ऐंद्रजालिक-चेतना के लोक में
उद्भ्रान्त।

चल पड़ी फिर ट्रेन।
मुख पर सद्यनिर्मित झुर्रियाँ
स्पष्ट सी हो गईं दोनों और दुख की।
फड़फड़ाते रह गए स्वर पीत अधरों में।
व्यग्र उत्कंठा सभी कुछ जानने की,
पूछने की घुट गई।
आँसू भरी नयनों की अकृतिम कोर,
दोनों ओर:
देखा दूर तक चुपचाप, रोके साँस,
लेकिन आ गया व्यवधान बन
सहसा क्षितिज का क्षोर--
मानव-शक्ति के सीमान का आभास,
और दिन बुझ गया।