"काँपती देह -हाइकु / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ }} [[Catego...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ | + | |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |
+ | |संग्रह= मेरे सात जनम / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ | ||
}} | }} | ||
[[Category:हाइकु]] | [[Category:हाइकु]] |
22:06, 10 मई 2012 के समय का अवतरण
31
काँपती देह
अभिशाप बुढ़ापा
टूटता नेह ।
32
जनता भेड़ें
जनसेवक -भेड़िए
खड़े बाट में ।
33
काला कम्बल
ओढ़ नाचती देखो
पागल कुर्सी ।
34
आपकी बातें
खुशबू के झरने
चाँदनी रातें
35
पहला स्पर्श
रोम -रोम बना है
जल-तरंग
36
आज ये पल
जाह्नवी कल-कल
पावन जल
37
प्यार से भरे
नयन डरे-डरे
सन्ताप हरें
38
भोर-चिरैया
तरु पर चहके
घर महके
39
बेटी का प्यार-
कभी न सूखे ऐसी -
है रसधार ।
40
मोती –से आँसू
बहकर निकले
दमका रूप ।