भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फिर फागुन आया / मानोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(' == फिर फागुन आया। == <poem>बहुत दिवस बाद आई स्मृति सुगंध, ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
+
{{KKGlobal}}
== फिर फागुन आया। ==
+
{{KKRachna
 
+
|रचनाकार=मानोशी
 
+
|अनुवादक=
<poem>बहुत दिवस बाद आई स्मृति सुगंध,
+
|संग्रह=
 +
}}
 +
{{KKCatGeet}}
 +
<poem>
 +
बहुत दिवस बाद आई स्मृति सुगंध,
 
यह मन भरमाया,
 
यह मन भरमाया,
 
फिर फागुन आया।
 
फिर फागुन आया।
पंक्ति 23: पंक्ति 27:
 
दूर हुआ, प्रिय स्वदेश,
 
दूर हुआ, प्रिय स्वदेश,
 
हिय घिर घन छाया,
 
हिय घिर घन छाया,
फिर फागुन आया।</poem>
+
फिर फागुन आया।
 +
</poem>

08:48, 29 सितम्बर 2013 के समय का अवतरण

बहुत दिवस बाद आई स्मृति सुगंध,
यह मन भरमाया,
फिर फागुन आया।

दुल्हन मन, हरित वसन,
सुरभित तन, पीत वरन,
प्रेम रंग में निमग्न,
कुमकुम बिखराया,
फिर फागुन आया।

बिंधे तीर, मन अधीर,
साजन बिन सित अबीर,
कोकिल स्वर, विरह पीर,
चहुं दिक महुआया,
फिर फागुन आया।

घर विदेश, स्वप्न-देश
चमक-दमक, भिन्न वेश,
दूर हुआ, प्रिय स्वदेश,
हिय घिर घन छाया,
फिर फागुन आया।