भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पांच जोड़ बांसुरी कहाँ / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
  
 
एक गीत का पता नहीं  
 
एक गीत का पता नहीं  
आंच जोड़ गीतिमा कहाँ ?
+
पांच जोड़ गीतिमा कहाँ ?
  
 
चांदनी पुरंजनी बनी  
 
चांदनी पुरंजनी बनी  

19:44, 2 अक्टूबर 2015 के समय का अवतरण

एक जोड़ का पता नहीं
पांच जोड़ बांसुरी कहाँ ?

सीपियाँ प्रतीक्षिता रहीं
रेत, रेत, रेत रह गयी
मोतियाँ तिजोरियों पड़ीं
दस्तकें वनालिका गयीं

एक गीत का पता नहीं
पांच जोड़ गीतिमा कहाँ ?

चांदनी पुरंजनी बनी
माघ लो कबीर बन गए
भस्मीपूत वेणु-वन हुए
चौखटे अबीर बन गए

एक गुलमोहर कहीं नहीं
पांच जोड़ गुलमोहर कहाँ ?

राग, विम्ब--केतकी तरी
भाव छंद--नाग की फनी
अर्थमुक्त सृष्टि के प्रतीक
रूप, ताल--स्वेद की कनी

एक साम का पता नहीं
पांच जोड़ सामिका कहाँ ?

एक सिन्धु का पता नहीं
पांच जोड़ सिन्धुमा कहाँ ?

एक बिंदु का पता नहीं
पांच जोड़ बिंदुमा कहाँ ?