भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रसवन्ती (कविता) / रामधारी सिंह "दिनकर"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामधारी सिंह "दिनकर" }} अरी ओ रसवन्ती सुकुमार !<br><br> लिये ...) |
|||
| (एक अन्य सदस्य द्वारा किये गये बीच के 5 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
| पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=रामधारी सिंह "दिनकर" | |रचनाकार=रामधारी सिंह "दिनकर" | ||
| + | |संग्रह=रसवन्ती / रामधारी सिंह "दिनकर" | ||
}} | }} | ||
| + | {{KKCatKavita}} | ||
| + | <poem> | ||
| + | अरी ओ रसवन्ती सुकुमार ! | ||
| − | + | लिये क्रीड़ा-वंशी दिन-रात | |
| + | पलातक शिशु-सा मैं अनजान, | ||
| + | कर्म के कोलाहल से दूर | ||
| + | फिरा गाता फूलों के गान। | ||
| − | + | कोकिलों ने सिखलाया कभी | |
| − | + | माधवी-कु़ञ्नों का मधु राग, | |
| − | + | कण्ठ में आ बैठी अज्ञात | |
| − | + | कभी बाड़व की दाहक आग। | |
| − | + | पत्तियों फूलों की सुकुमार | |
| − | + | गयीं हीरे-से दिल को चीर, | |
| − | + | कभी कलिकाओं के मुख देख | |
| − | + | ||
| − | + | ||
| − | पत्तियों फूलों की सुकुमार | + | |
| − | गयीं हीरे-से दिल को चीर, | + | |
| − | कभी कलिकाओं के मुख देख | + | |
अचानक ढुलक पड़ा दृग-नीर। | अचानक ढुलक पड़ा दृग-नीर। | ||
| + | |||
| + | तॄणों में कभी खोजता फिरा | ||
| + | विकल मानवता का कल्याण, | ||
| + | बैठ खण्डहर मे करता रहा | ||
| + | कभी निशि-भर अतीत का ध्यान. | ||
| + | |||
| + | श्रवण कर चलदल-सा उर फटा | ||
| + | दलित देशों का हाहाकार, | ||
| + | देखकर सिरपर मारा हाथ | ||
| + | सभ्यता का जलता श्रृंगार. | ||
| + | </poem> | ||
22:59, 21 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
अरी ओ रसवन्ती सुकुमार !
लिये क्रीड़ा-वंशी दिन-रात
पलातक शिशु-सा मैं अनजान,
कर्म के कोलाहल से दूर
फिरा गाता फूलों के गान।
कोकिलों ने सिखलाया कभी
माधवी-कु़ञ्नों का मधु राग,
कण्ठ में आ बैठी अज्ञात
कभी बाड़व की दाहक आग।
पत्तियों फूलों की सुकुमार
गयीं हीरे-से दिल को चीर,
कभी कलिकाओं के मुख देख
अचानक ढुलक पड़ा दृग-नीर।
तॄणों में कभी खोजता फिरा
विकल मानवता का कल्याण,
बैठ खण्डहर मे करता रहा
कभी निशि-भर अतीत का ध्यान.
श्रवण कर चलदल-सा उर फटा
दलित देशों का हाहाकार,
देखकर सिरपर मारा हाथ
सभ्यता का जलता श्रृंगार.
