भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"ऐसा हुआ प्रबन्ध है / राजेन्द्र वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा
 
|रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=वाणी पर प्रतिबंध है / राजेन्द्र वर्मा
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

23:56, 17 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

ऐसा हुआ प्रबन्ध है,
हर कोई निर्बन्ध है।

दिल्ली भी अब क्या करे?
सत्तासीन कबन्ध है।

राम टँगे दीवार पर,
रावण से सम्बन्ध है।

दुख नयनों तक आ गया,
टूट रहा तटबन्ध है।

कल तो पड़ जाता मगर,
पीड़ा से अनुबन्ध है।

कहने को तो है बहुत,
वाणी पर प्रतिबन्ध है।