भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कतकी पूनो / अज्ञेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |संग्रह= }} <Poem> : छिटक रही है चांदनी, मदमाती, ...) |
|||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=अज्ञेय | |रचनाकार=अज्ञेय | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=हरी घास पर क्षण भर / अज्ञेय |
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
<Poem> | <Poem> | ||
: छिटक रही है चांदनी, | : छिटक रही है चांदनी, | ||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
तेरी बाट अगोरते ये आँखें हुईं चकोर की ! | तेरी बाट अगोरते ये आँखें हुईं चकोर की ! | ||
− | + | '''इलाहाबाद-लखनऊ (रेल में), 30 नवम्बर, 1947''' | |
</poem> | </poem> |
11:01, 6 अगस्त 2012 के समय का अवतरण
छिटक रही है चांदनी,
मदमाती, उन्मादिनी,
कलगी-मौर सजाव ले
कास हुए हैं बावले,
पकी ज्वार से निकल शशों की जोड़ी गई फलांगती--
सन्नाटे में बाँक नदी की जगी चमक कर झाँकती !
कुहरा झीना और महीन,
झर-झर पड़े अकास नीम;
उजली-लालिम मालती
गन्ध के डोरे डालती;
मन में दुबकी है हुलास ज्यों परछाईं हो चोर की--
तेरी बाट अगोरते ये आँखें हुईं चकोर की !
इलाहाबाद-लखनऊ (रेल में), 30 नवम्बर, 1947