भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पूस की एक स्याह रात / रंजना जायसवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना जायसवाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=रंजना जायसवाल
+
|रचनाकार=रंजना जायसवाल (लखनऊ)
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=

20:27, 13 सितम्बर 2024 के समय का अवतरण

पूस की स्याह रात में
टपकता हुआ आसमान
टिक जाता है
ठंड से ठिठुरती
अलसाई मखमली दूब पर
लरजता, इठलाता,
दम्भ से भर जाता अपनी क़िस्मत पर
नहीं जानता अपना भविष्य
कभी-कभी रात के अंधेरे
उतने भयावह नहीं होते
जितने कि दिन के उजले उजास
हर रोशनी ज़िन्दगी भर दे
यह ज़रूरी तो नहीं
वह यह जानता नहीं
कि रौशनी की एक किरण
मिटा देगी उसके अस्तित्व को
जैसे जीवनदायिनी नदिया भी
डुबो देती हैं किनारों को