भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विरासत / अनूप सेठी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप सेठी }} <poem> बच्चे ! तुम्हें इस दुनिया के हवाले...)
 
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
|रचनाकार=अनूप सेठी
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
बच्चे ! तुम्हें इस दुनिया के हवाले करते हुए रोना आ रहा है  
 
बच्चे ! तुम्हें इस दुनिया के हवाले करते हुए रोना आ रहा है  
पंक्ति 23: पंक्ति 24:
 
सजा कौन देगा हमें।
 
सजा कौन देगा हमें।
 
                               (1993)
 
                               (1993)
(</poem>
+
</poem>

22:31, 4 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण

बच्चे ! तुम्हें इस दुनिया के हवाले करते हुए रोना आ रहा है
शर्म से हम गड़े जा रहे हैं
हमने छोड़ा नहीं दुनिया को तुम्हारे रहने लायक
सभ्यता ने इसे कुरेद खाया है
जीत की आदिम हबस ने इसे तहस नहस का दिया है
मासूमियत प्यार और करुणा के परिंदों को
अजायब घरों से भी देश निकाला दे दिया गया है

शर्म हमारे लिए लोहे का कवच है
इसके भीतर छिपकर हम अतीत को गरियाते हैं
वर्तमान के कंधे पर सर रखकर रोते हैं
पता नहीं तुम्हारे लिए या अपने लिए
यही है हमारी खुराक

तुम अगर जीवित रहे कल
क्या खाकर कोसोगे हमें
बच्चे ! इस तरह तुम्हें निहत्था और असहाय करने की
सजा कौन देगा हमें।
                               (1993)