भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अगणित उडुगण-उज्ज्वल-अक्षर में व्योम भेजता संदेशा / प्रेम नारायण 'पंकिल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> अगण...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
[[Category:कविता]]
 
 
<poem>
 
<poem>
 
अगणित उडुगण-उज्ज्वल-अक्षर में व्योम भेजता संदेशा।
 
अगणित उडुगण-उज्ज्वल-अक्षर में व्योम भेजता संदेशा।

16:37, 16 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

अगणित उडुगण-उज्ज्वल-अक्षर में व्योम भेजता संदेशा।
मंथर मलयानिल कुछ कह जाता मिलन-निशा के सपने सा।
करता आमंत्रित अस्तंगत रवि राकापति सुषमाशाली।
मुख ले मृणाल कहता मराल कुछ मानस-सलिल-सुधा-पाली।
गम्भीर जलदगत चपल चंचला ने संदेश पठाया है।
चंचल समीर तन-नवल-चीर लहरा कुछ कहने आया है।
उर-पीर कहे किससे विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥87॥