भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बहुरूपिया / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एन गिल |एक और दिन / अवतार एन गिल }} <poem> जाने कब ...)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
 
|रचनाकार=अवतार एन गिल
|एक और दिन / अवतार एन गिल
+
|संग्रह=एक और दिन / अवतार एनगिल
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
  

23:27, 6 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण


जाने कब
किस मोड़ पर
किस भेस में
मिल जाये
बहुरूपिया

जाने कब वह
बादल पुते
काले आकाश से उतरे
और कहे--
चलें?

जाने कब किसी चमचमाते धवल दिन
वह बाज़ की मानिंद गिरे
और झपट ले
इस नन्हीं चिड़िया को
बीचों-बीच
हवा में ही

लुका-छिपी के इस खेल में
तुम्हारा बहुरूपिया
जाने कब
सिपाही बनकर आये
इस चोर की घिग्घी बँधे
वह इस काँपती कलाई पर हाथ धरे
और हँसकर कहे:
पकड़ लिया न!