"मैं हूँ तीस्ता नदी ! / शार्दुला नोगजा" के अवतरणों में अंतर
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शार्दुला नोगजा }} <poem> मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड...) |
|||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=शार्दुला नोगजा | |रचनाकार=शार्दुला नोगजा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | |||
मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई | मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई | ||
मेरा अंग अंग भरा, हीरे-पन्ने जड़ा | मेरा अंग अंग भरा, हीरे-पन्ने जड़ा | ||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
मुझ से हंस के कहा इक बुरुंश फूल ने | मुझ से हंस के कहा इक बुरुंश फूल ने | ||
अपनी चांदी की पायल मुझे दे गयी | अपनी चांदी की पायल मुझे दे गयी | ||
− | + | मुझ से बातें करी जब नरम धूप ने । | |
मैं लचकती चली, थकती, रुकती चली | मैं लचकती चली, थकती, रुकती चली | ||
पंक्ति 31: | पंक्ति 31: | ||
मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई ! | मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई ! | ||
− | |||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
14:33, 7 सितम्बर 2020 के समय का अवतरण
मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई
मेरा अंग अंग भरा, हीरे-पन्ने जड़ा
मैं पहाड़ों पे गाती मधुर रागिनी
और मुझ से ही वन में हरा रंग गिरा ।
'पत्थरों पे उछल के संभलना सखि'
मुझ से हंस के कहा इक बुरुंश फूल ने
अपनी चांदी की पायल मुझे दे गयी
मुझ से बातें करी जब नरम धूप ने ।
मैं लचकती चली, थकती, रुकती चली
मेरे बालों को सहला गयी मलयजें
मुझ से ले बिजलियाँ गाँव रोशन हुए
हो के कुर्बां मिटीं मुझ पे ये सरहदें ।
कितने धर्मों के पाँवों मैं धोती चली
क्षेम पूछा पताका ने कर थाम के
घंटियों की ध्वनि मुझ में आ घुल गयी
जाने किसने पुकारा मेरा नाम ले ।
झरने मुझसे मिले, मैं निखरती गयी
चीड़ ने देख मुझ में संवारा बदन
आप आये तो मुझ में ज्यों जां आ गयी
आप से मिल के मेरे भरे ये नयन ।
मैं हूँ तीस्ता नदी, गुड़मुड़ी अनछुई !