भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िए / नित्यानन्द तुषार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नित्यानन्द तुषार }} <Poem> जो रहे सबके लबों पर उस हँस...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=नित्यानन्द तुषार | |रचनाकार=नित्यानन्द तुषार | ||
+ | |संग्रह=दूरियों के दिन / नित्यानन्द तुषार | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िए | जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िए |
10:40, 21 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
जो रहे सबके लबों पर उस हँसी को ढूँढ़िए
बँट सके सबके घरों में उस खुश़ी को ढूँढ़िए
देखिए तो आज सारा देश ही बीमार है
हो सके उपचार जिससे उस जड़ी को ढूँढ़िए
काम मुश्किल है बहुत पर कह रहा हूँ आपसे
हो सके तो भीड़ में से आदमी को ढ़ूढ़िए
हर दिशा में आजकल बारूद की दुर्गन्ध है
जो यहाँ ख़ुशबू बिखेरे उस कली को ढूँढ़िए
प्यास लगने से बहुत पहले हमेशा दोस्तो
जो न सूखी हो कभी भी उस नदी को ढूँढ़िए
शहर-भर में हर जगह तो हादसों की भीड़ है
हँस सकें हम सब जहाँ पर उस गली को ढूँढ़िए
क़त्ल, धोखा, लूट, चोरी तो यहाँ पर आम हैं
रहजनों से जो बची उस पालकी को ढूँढ़िए