भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर / नासिर काज़मी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
हेमंत जोशी (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
|रचनाकार=नासिर काज़मी | |रचनाकार=नासिर काज़मी | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें <br> | कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें <br> |
03:59, 28 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
कुछ यादगार-ए-शहर-ए-सितमगर ही ले चलें
आये हैं इस गली में तो पत्थर ही ले चलें
यूँ किस तरह कटेगा कड़ी धूप का सफ़र
सर पर ख़याल-ए-यार की चादर ही ले चलें
रंज-ए-सफ़र की कोई निशानी तो पास हो
थोड़ी सी ख़ाक-ए-कूचा-ए-दिलबर ही ले चलें
ये कह के छेड़ती है हमें दिलगिरफ़्तगी
घबरा गये हैं आप तो बाहर ही ले चलें
इस शहर-ए-बेचराग़ में जायेगी तू कहाँ
आ ऐ शब-ए-फ़िराक़ तुझे घर ही ले चलें