Last modified on 17 मार्च 2011, at 18:21

"छत मुँडेर घर आँगन / रामानुज त्रिपाठी" के अवतरणों में अंतर

(नया पृष्ठ: छत मुंडेर घर आँगन
ज्योति जगमगाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई।<br /...)

(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=रामानुज त्रिपाठी

}}{{Template:KKAnthologyDiwali}}

छत मुंडेर घर आँगन

छत मुंडेर घर आँगन

ज्योति जगमगाई,

ज्योति जगमगाई,

18:21, 17 मार्च 2011 के समय का अवतरण

छत मुंडेर घर आँगन
ज्योति जगमगाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई।

नील गगन में तारे
धरती पर दीप,
रोशनी की एक बाढ़
आ गई समीप।

ज्योति कलश छलके हैं
निशा फिर नहाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई।

खाखा कर रसगुल्ले
और कलाकंद,
लूट रहे हैं बच्चे
अनुपम आनंद।

दग रहे पटाखे
लो उड़ चली हवाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई

दिख रहा बच्चों में
आज बड़ा मेल
सुंदर खिलौनों से
खूब रहे खेल।

गाँव गाँव, नगर नगर
खुशहाली छाई,
दीवाली आई है,
दीवाली आई

- रामानुज त्रिपाठी