भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"समय को साधना है / नईम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[नईम]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:गीत]]
+
|रचनाकार= नईम
[[Category:नईम]]
+
}}भूत प्रेतों को नहीं, केवल समय को साधना है।
 
+
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
भूत प्रेतों को नहीं, केवल समय को साधना है।
+
  
 
बंधु! मेरी यही पूजा-अर्चना, आराधना है।
 
बंधु! मेरी यही पूजा-अर्चना, आराधना है।
पंक्ति 26: पंक्ति 22:
 
हो रहे आघात निर्मम
 
हो रहे आघात निर्मम
  
छातियो चिपकाए
+
छातियों चिपकाए
  
 
लाखों लाख संभ्रम।
 
लाखों लाख संभ्रम।

19:09, 24 जून 2009 के समय का अवतरण

भूत प्रेतों को नहीं, केवल समय को साधना है।

बंधु! मेरी यही पूजा-अर्चना, आराधना है।


शब्द व्याकुल हैं

समय के मंत्र होने के लिए

और यह भाषा

व्यवस्था तंत्र होने के लिए।

हो सकें तो हों हृदय से, ये हमारी कामना है।


देखता बुनियाद पर ही

हो रहे आघात निर्मम

छातियों चिपकाए

लाखों लाख संभ्रम।

राह में मिलते विरोधों का निरंतर सामना है।


आज बाबा की बरातें

सभा सदनों में जमी

कर रहे शव साधना शिव

पूछते हो क्या कभी?

पिलपिला गणतंत्र अपना बंधु सबको व्यापना है।