भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पल्लव (कविता) / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					|  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह=पल्लव / सुमित्रानंदन …) | |||
| पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
| :::विश्व पर विस्मित-चितवन डाल, | :::विश्व पर विस्मित-चितवन डाल, | ||
| :::::हिलाते अधर-प्रवाल! | :::::हिलाते अधर-प्रवाल! | ||
| + | दिवस का इनमें रजत-प्रसार | ||
| + | ::उषा का स्वर्ण-सुहाग; | ||
| + | निशा का तुहिन-अश्रु-श्रृंगार, | ||
| + | ::साँझ का निःस्वन-राग; | ||
| + | :::नवोढ़ा की लज्जा सुकुमार, | ||
| + | :::तरुणतम-सुन्दरता की आग! | ||
| + | कल्पना के ये विह्वल-बाल, | ||
| + | आँख के अश्रु, हृदय के हास; | ||
| + | वेदना के प्रदीप की ज्वाल, | ||
| + | प्रणय के ये मधुमास; | ||
| + | :::सुछबि के छायाबन की साँस | ||
| + | :::भर गई इनमें हाव, हुलास! | ||
| + | आज पल्लवित हुई है डाल, | ||
| + | झुकेगा कल गुंजित-मधुमास; | ||
| + | मुग्ध होंगे मधु से मधु-बाल, | ||
| + | सुरभि से अस्थिर मरुताकाश! | ||
| − | '''रचनाकाल:  | + | '''रचनाकाल: नवम्बर’१९२४''' | 
| </poem> | </poem> | ||
22:24, 22 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
अरे! ये पल्लव-बाल!
सजा सुमनों के सौरभ-हार
गूँथते वे उपहार;
अभी तो हैं ये नवल-प्रवाल,
नहीं छूटो तरु-डाल;
विश्व पर विस्मित-चितवन डाल,
हिलाते अधर-प्रवाल!
दिवस का इनमें रजत-प्रसार
उषा का स्वर्ण-सुहाग;
निशा का तुहिन-अश्रु-श्रृंगार,
साँझ का निःस्वन-राग;
नवोढ़ा की लज्जा सुकुमार,
तरुणतम-सुन्दरता की आग!
कल्पना के ये विह्वल-बाल,
आँख के अश्रु, हृदय के हास;
वेदना के प्रदीप की ज्वाल,
प्रणय के ये मधुमास;
सुछबि के छायाबन की साँस
भर गई इनमें हाव, हुलास!
आज पल्लवित हुई है डाल,
झुकेगा कल गुंजित-मधुमास;
मुग्ध होंगे मधु से मधु-बाल,
सुरभि से अस्थिर मरुताकाश!
रचनाकाल: नवम्बर’१९२४
 
	
	

