भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मेरा आँगन, मेरा पेड़ / जावेद अख़्तर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= जावेद अख़्तर |संग्रह= तरकश / जावेद अख़्तर }} [[Category:ग…) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार= जावेद अख़्तर | |रचनाकार= जावेद अख़्तर | ||
− | |संग्रह= तरकश / जावेद अख़्तर | + | |संग्रह= तरकश / जावेद अख़्तर;लावा / जावेद अख़्तर |
}} | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] |
13:16, 23 सितम्बर 2012 के समय का अवतरण
मेरा आँगन
कितना कुशादा<ref>फैला हुआ</ref> कितना बड़ा था
जिसमें
मेरे सारे खेल
समा जाते थे
और आँगन के आगे था वह पेड़
कि जो मुझसे काफ़ी ऊँचा था
लेकिन
मुझको इसका यकीं था
जब मैं बड़ा हो जाऊँगा
इस पेड़ की फुनगी भी छू लूँगा
बरसों बाद
मैं घर लौटा हूँ
देख रहा हूँ
ये आँगन
कितना छोटा है
पेड़ मगर पहले से भी थोड़ा ऊँचा है
शब्दार्थ
<references/>