Last modified on 7 सितम्बर 2010, at 18:10

"चुनावी पैरोड़ी / मुकेश मानस" के अवतरणों में अंतर

 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
(कोई अंतर नहीं)

18:10, 7 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण



आएंगे वो आएंगे
वोट मांगने आएंगे

वोट मांगने की खातिर
अपनी शक्ल दिखाएंगे

हाथ तोड़ते रहते हैं जो
हाथ जोड़ते आएंगे

गुंडे, चोर, उचक्के सारे
शक्ल बदलकर आएंगे

मंत्री बनते ही जनमत को
असली रूप दिखाएंगे

रचनाकाल:1997