Last modified on 31 अगस्त 2010, at 12:32

"स्वाद बतायेगी कविता / ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर

छो (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित कागद |संग्रह=आदमी नहीं हैं / ओम पुरोह…)
 
छो (स्वाद बतायेगी कविता / ओम पुरोहित कागद का नाम बदलकर स्वाद बतायेगी कविता / ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया )
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=ओम पुरोहित कागद  
+
|रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’  
|संग्रह=आदमी नहीं हैं / ओम पुरोहित कागद
+
|संग्रह=आदमी नहीं है / ओम पुरोहित ‘कागद’
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}

12:32, 31 अगस्त 2010 के समय का अवतरण

जब-जब भी
हलक के पिछवाड़े मरेगा आदमी
उसकी अगाड़ी
जन्म लेगी कविता
जो चीख-चीख
सिंहनाद करेगी
कि, अब कुछ सहन नही होगा
घिसटती ज़िंदगी को
सर्प की सी योनी से
मुक्त होना होगा
और तब संत्रासों का
फंदा काट
तन कर चलने का
स्वाद बताएगी कविता।

अपने-अपने हिस्से के
घावों को धो
सदी को मवाद मुक्त कर
वर्ण शब्दो की
वाक्य कविता की
कविता जन-जन की
पंक्ति में आ कर बैठेगी
और फिर कविता
महाभारत के बाद की
ठंडी बयार होगी
सच पूछिए
वह कविता
सदाबहार होगी।