भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नए लहजे उगाए जाते हैं / सर्वत एम जमाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=सर्वत एम जमाल संग्रह= …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
                  {{KKRachna}}
+
{{KKRachna
                  रचनाकार=सर्वत एम जमाल
+
|रचनाकार=सर्वत एम जमाल  
                  संग्रह=
+
}}
                  }}
+
{{KKCatGhazal}}
                  {{KKCatGazal}}
+
<poem>
                  <poem>
+
 
नए लहजे उगाए जाते हैं
 
नए लहजे उगाए जाते हैं
  
पंक्ति 43: पंक्ति 42:
 
यह अँधेरा हमारा क्या लेगा
 
यह अँधेरा हमारा क्या लेगा
  
इस अंधेरे में साए जाते हैं<poem/>
+
इस अंधेरे में साए जाते हैं
 +
</poem>

18:15, 5 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

नए लहजे उगाए जाते हैं

फिर कसीदे सुनाए जाते हैं


उस तरफ़ कुछ अछूत भी हैं मगर

पाँव किस के धुलाए जाते हैं


जो वफादार हैं वही हर बार

किस लिए आजमाए जाते हैं


कोई बंधन नहीं है, फिर भी लोग

आदतन कसमसाए जाते हैं


मुल्क में अक्लमंद हैं अब भी

कैदखानों में पाए जाते हैं


पहले मन्दिर बनाए जाते थे

आजकल मठ बनाए जाते हैं


हम ने ख़ुद को बचाया है ऐसे

जैसे पैसे बचाए जाते हैं


यह अँधेरा हमारा क्या लेगा

इस अंधेरे में साए जाते हैं