भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
::मुझको क्या-क्या नहीं मिला
::मन ने सब-कुछ रखा संभाल।
 
चँदा से हिरनों का रथ
सूरज से रेशमी लगाम,
पूरब से उड़नखटोले
पश्चिम से परियाँ गुमनाम।
 
::रातों से चाँदी की नाव
::दिन से मछुए वाला जाल!
 
बादल से झरती रुन-झुन
बिजली से उड़ते कंगन,
पुरवा से सन्दली महक
पछुवा से देह की छुवन।
 
::सुबहों से जुड़े हुए हाथ
::शामों से हिलती रूमाल!
 
नभ से अनदेखी ज़ंजीर
धरती से कसते बन्धन,
यौवन से गर्म सलाखें
जीवन से अनमाँगा रण।
 
::पुरखों से टूटी तलवार
::बरसों से ज़ंग लगी ढाल!
 
गलियों से मुर्दों की गंध
सड़कों से प्रेत का कुआँ,
घर से दानव का पिंजड़ा
द्वार से मसान का धुआँ!
 
::खिड़की से गूँगे उत्तर
::देहरी से चीख़ते सवाल!
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader, प्रबंधक
35,103
edits