भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'''कविता कोश''' अंतर्जाल पर उपलब्ध हिन्दी काव्य के सबसे बड़े और सुव्यवस्थित स्रोतो में से एक है। विकि वैबसाइट आधारित इस कोश में हिन्दी व उर्दू भाषा के सभी प्रमुख कवियों की कृतियों का संकलन है। इसके अतिरिक्त कविता कोश में अनूदित रचनाओं तथा लोक गीतो को भी संग्रहित किया गया है। यूनिकोड आधारित होने की वजह से कविता कोश में उपलब्ध सामग्री को किसी भी कम्प्यूटर पर बिना किसी नये सॉफ्टवेयर/ फ़ॉन्ट के पढा़ जा सकता है।
[[चित्र:wiki.png|right|thumb|कविता कोश का वर्तमान लोगो]]
कोश के साथ किसी का कोई भी आर्थिक हित नहीं जुड़ा है। कोश बनाने के लिये विकी जालस्थल की सेवा Wikia.com नामक संस्था से ली गई है। इस सेवा के एवज़ में यह संस्था कुछ छोटे-छोटे विज्ञापन कोश के जालस्थल पर दिखाती है, जिससे होने वाली आय से Wikia.com इस सेवा को मुफ़्त में उपलब्ध कराती है। इसके अलावा 'कविता कोश' से किसी भी और व्यक्ति को कोई भी आर्थिक लाभ नहीं होता है। 'कविता कोश' आपसी सहयोग से एक स्वप्न को साकार करने की एक स्वंयसेवी कोशिश है।
==विभागऔर श्रेणियाँ==
कविता कोश में निम्नलिखित विभागों में रचनाएँ संकलित की गयी हैं:
====हिन्दी / उर्दु काव्य रचनाएँ====यह कविता कोश मुख्य विभाग है। इसमें रचनाकारों की सूची अंतर्गत रचनाकारों के नामों को वर्णमाला क्रम में संकलित किया गया है। इस सूची में काव्य के सभी कालों, युगों और विधाओं से संबंधित रचनाकार जोड़े गये हैं। रचनाकारों की काव्य रचनाओं के अतिरिक्त रचनाकार का परिचय भी कोश में उपलब्ध होता है। रचनाओं को विधाओं (जैसे कि ग़ज़ल, नज़्म, दोहा, सोरठा, पद, चौपाई, रुबाई, त्रिवेणी, सॉनेट, नवगीत इत्यादि) के आधार पर भी वर्गीकृत किया जाता है।
====लोकगीत====इस विभाग में भारत के विभिन्न प्रांतो में प्रचलित लोकगीतों का संग्रह है। राजस्थानी, भोजपुरी, पंजाबी, छत्तीसगढ़ी, अवधी, ब्रजभाषा, बुंदेली, हरयाणवी, कन्नौजी, खड़ी बोली, माड़िया, गोंड इत्यादि अनेकों भाषाओं और बोलियों में गाए जाने वाले लोकगीत कविता कोश में संकलित किये जा चुके हैं।
====अनूदित रचनाएँ====भारतीय और विदेशी भाषाओं से हिन्दी में अनुदित काव्य को संकलित करने के लिये इस विभाग का निर्माण किया गया था। इस समय यह विभाग रूसी, जापानी, स्वीडिश, फ़िन्निश, स्पानी, तुर्की, अरबी, पोलिश, इतालवी, जर्मन, यहूदी और चीनी जैसी विदेशी भाषाओं के अलावा बांगला, राजस्थानी, पंजाबी, संस्कृत, तेलगु और असमिया जैसी भारतीय भाषाओं में रचे गये और फिर हिन्दी में अनूदित किये गये काव्य से परिपूर्ण है।
====बाल कविताएँ====
धार्मिक लोक रचनाएँ
====धार्मिक लोक रचनाएँ==== ====फ़िल्मी गीत====