भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"संक्षिप्त है इतिहास / राजा होलकुंदे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजा होलकुंदे |संग्रह= }} <Poem> संक्षिप्त है इतिहास …)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita‎}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
संक्षिप्त है इतिहास
 
संक्षिप्त है इतिहास

21:57, 29 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण

संक्षिप्त है इतिहास
चलकर आने वाले भविष्य का,
खेतों के किनारों से,
पहाड़ पर से उतरने वाली पगडंडी
छलाँग लगा रही है,
विशाल पक्षी के पंख सरीखी,
फिर से भविष्य के लिए ही
पूरी एकाग्रता से जीए हुए क्षणों का
बोझ कंधों पर लेकर !
वैसे यह समय ही
समझौतों का है,
फटी हुई ज़मीन के लिए
लड़ने का क्या फ़ायदा ?
वह तो कभी की
पैरों तले से खिसक गई है
और स्वतंत्रता
हाथ से निकल गई है ।
बावजूद इसके
प्रत्येक के शरीर पर
दिखाई दे रहे हैं आनन्द के कर्म
मनुष्य होने का अब एक ही अर्थ बचा है,
आप झुंड में ही अपने परिवार में रह सकते हैं
अथवा बहुमत से
किसी भी बस्ती में
या किसी भी शहर में


मूल मराठी से सूर्यनारायण रणसुभे द्वारा अनूदित