भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कविता की तरफ़ / मंगलेश डबराल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: मंगलेश डबराल Category:कविताएँ Category:मंगलेश डबराल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
रचनाकार: [[मंगलेश डबराल]]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=मंगलेश डबराल
[[Category:मंगलेश डबराल]]
+
|संग्रह=हम जो देखते हैं / मंगलेश डबराल
 +
}}
  
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
  
  

22:35, 29 दिसम्बर 2007 का अवतरण


जगह जगह बिखरी थीं घर की परेशानियाँ

साफ़ दिखती थीं दीवारें

एक चीज़ से छूटती थी किसी दूसरी चीज़ की गंध

कई कोने थे जहाँ कभी कोई नहीं गया था

जब तब हाथ से गिर जाता

कोई गिलास या चम्मच

घर के लोग देखते थे कविता की तरफ़ बहुत उम्मीद से

कविता रोटी और ठंडे पानी की एक घूँट कि एवज़

प्रेम और नींद की एवज़ कविता


मैं मुस्कराता था

कहता था कितना अच्छा घर

हकलाते थे शब्द

बिम्ब दिमाग़ में तितलियों की तरह मँडराते थे

वे सुनते थे एकटक

किस तरह मैं छिपा रहा था

कविता की परेशानियाँ ।


(1993)