भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक नींद-एक जागरण / दिनेश कुमार शुक्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल | |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=कभी तो खुलें कपाट / दिनेश कुमार शुक्ल |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
16:57, 10 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
एक नींद
जिसमें खुली रहती हैं आंखें
एक जागरण
जिसमें बन्द रहता है
एक-एक रंध्र
एक धड़कन
जिसके अन्तस् में
धड़कती है एक और धड़कन
सनसनाता धमनियों में
द्रुत से विलम्बित में खिंचता
एक प्रवाह
विलीन होता
पाताल में
बंधे हाथ-पांव एक कमल
जल में डूबा
खोलता है अपनी पंखुरियां
धीरे-धीरे
निगूढ़तम एक मौन
रंगता खरखराता है कण्ठ में
ठीला करता हुआ
सारे कसाव को --
फैले हुये हाथ
खुला मुंह आवाक्
गूँजता है एक प्रश्न
कहां कहां कहां ....
और फिर से शुरू होती है
एक गाथा
बेहतर संसार की
संभावना के साथ