भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लिखा समय ने / शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शीलेन्द्र कुमार सिंह चौहान }} {{KKCatNavgeet}} <poem> लिखा समय …)
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<poem>
 
<poem>
लिखा समय ने  
+
'''लिखा समय ने'''
 
लिखा समय ने सारा मधुवन  
 
लिखा समय ने सारा मधुवन  
 
लकड़कटों के नाम  
 
लकड़कटों के नाम  

15:38, 26 फ़रवरी 2011 का अवतरण

लिखा समय ने
लिखा समय ने सारा मधुवन
लकड़कटों के नाम
कब आवोगे शंख बजाने
वो मेरे घनश्याम
बहरी रैन हुये, दिन गंूगे
धूप समेटे पंख,
पानी पानी चीख रहे हैं
पड़े रेत पर शंख
पान, फूल, पत्तों पर पसरी
सन्नाटे की शाम
काली झील बदलता मौसम
आसमान बदरंग
हंसो के भी बदल गये हैं
रहन सहन के ढंग
चितकबरी चीलों के डैने
बांट रहे कोहराम
बुलबुल मैना कोयल भूली
अपनी मीठी तान,
हुआ हुआ के बोल बेसुरे
खाये जाते कान ,
मांग रहा सूरज धरती से
उजियारे के दाम
कब आवोगे शंख बजाने
वो मेरे घनश्याम?