भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अरुण यह मधुमय देश हमारा / जयशंकर प्रसाद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}}{{KKAnthologyDeshBkthi}} | }}{{KKAnthologyDeshBkthi}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKPrasiddhRachna}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
अरुण यह मधुमय देश हमारा। | अरुण यह मधुमय देश हमारा। |
11:21, 4 जुलाई 2011 का अवतरण
अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा।।
सरल तामरस गर्भ विभा पर, नाच रही तरुशिखा मनोहर।
छिटका जीवन हरियाली पर, मंगल कुंकुम सारा।।
लघु सुरधनु से पंख पसारे, शीतल मलय समीर सहारे।
उड़ते खग जिस ओर मुँह किए, समझ नीड़ निज प्यारा।।
बरसाती आँखों के बादल, बनते जहाँ भरे करुणा जल।
लहरें टकरातीं अनन्त की, पाकर जहाँ किनारा।।
हेम कुम्भ ले उषा सवेरे, भरती ढुलकाती सुख मेरे।
मंदिर ऊँघते रहते जब, जगकर रजनी भर तारा।।
"भारत महिमा" से