Changes

कविता कोश सम्मान 2011

2 bytes added, 10:22, 8 अगस्त 2011
::::'''प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न'''
प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह 07 अगस्त 2011 को जयपुर में जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में संपन्न हुआ। इसमें दो वरिष्ठ कवियों ([[बल्ली सिंह चीमा]] और [[नरेश सक्सेना]]) एवं पाँच युवा कवियों ([[दुष्यन्त]], [[अवनीश सिंह चौहान]], [[श्रद्धा जैन]], [[पूनम तुषामड़]] और [[सिराज फ़ैसल ख़ान]]) को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में वरिष्ठ कवि श्री [[विजेन्द्र]], श्री [[ऋतुराज]], श्री [[नंद भारद्वाज]] एवं वरिष्ठ आलोचक प्रो. मोहन श्रोत्रिय भी उपस्थित थे। समारोह में बल्ली सिंह चीमा एवं नरेश सक्सेना का कविता पाठ मुख्य आकर्षण रहे। कविता कोश के प्रमुख योगदानकर्ताओं को भी कविता कोश पदक एवं सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
[[समारोह की अन्य तस्वीरें यहाँ हैं|कविता कोश सम्मान 2011 की तस्वीरें]]
::::'''प्रथम कविता कोश सम्मान समारोह की विस्तृत रिर्पोट'''
कविता कोश टीम ने कविता कोश के पाँचवे जन्मदिवस के अवसर पर कविता कोश जयंती समारोह का आयोजन किया। विगत 07 अगस्त 2011 को जयपुर के प्रसिद्ध जवाहर कला केंद्र के कृष्णायन सभागार में यह भव्य समारोह संपन्न हुआ। समारोह के संयोजक और कविता कोश के संपादक श्री प्रेमचंद गाँधी ने उपस्थित कवियों, श्रोताओं और समारोह के सहभागियों का स्वागत करते हुए कहा यह दिन हिंदी कविता के इतिहास की एक बड़ी परिघटना है। पहली बार कविता कोश को इंटरनेट की दुनिया से निकाल कर सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुत किया जा रहा है और हमारे इस समारोह में उपस्थित दो-ढाई सौ लोगों में मात्र वे कवि ही उपस्थित नहीं है जो कविता कोश में शामिल हैं बल्कि बहुत से पत्रकार, हिंदी प्रेमी, छात्र, साहित्यकार एवं जनता के अन्य वर्गों के लोग भी उपस्थित हैं।
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits