भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दीवाली पर पिया / ओम निश्चल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम निश्चल |संग्रह=शब्दि सक्रिय हैं }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> द…)
 
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
  
 
उभरेंगे ऑंखों में सपनों के इंद्रधनुष,
 
उभरेंगे ऑंखों में सपनों के इंद्रधनुष,
होठों पर सोनजुही सुबह मुस्कइराएगी,
+
होठों पर सोनजुही सुबह मुस्कराएगी,
 
माथे पर खिंच जाऍंगी भोली सलवटें
 
माथे पर खिंच जाऍंगी भोली सलवटें
 
अगवारे पिछवारे फसल महमहाएगी
 
अगवारे पिछवारे फसल महमहाएगी
पंक्ति 20: पंक्ति 20:
  
 
माखन मिसरी बातें शोख मावसी रातें,
 
माखन मिसरी बातें शोख मावसी रातें,
अल्ह ड़ सौगंधों की नेह-सनी सौगातें,
+
अल्हड़ सौगंधों की नेह-सनी सौगातें,
 
फिर होंगे हरे भरे दिन रंगत नई नई
 
फिर होंगे हरे भरे दिन रंगत नई नई
 
ताजा होंगी फिर फिर सावनी मुलाकातें
 
ताजा होंगी फिर फिर सावनी मुलाकातें

08:18, 21 सितम्बर 2011 का अवतरण

दीवाली पर पिया,
चौमुख दरवाजे पर बालूँगी मैं दिया।
                  ओ पिया।

उभरेंगे ऑंखों में सपनों के इंद्रधनुष,
होठों पर सोनजुही सुबह मुस्कराएगी,
माथे पर खिंच जाऍंगी भोली सलवटें
अगवारे पिछवारे फसल महमहाएगी

हेर हेर फूलों की पॉंखुरी जुटाऊँगी,
ऑंगन-चौबारे छितराऊँगी मैं पिया।
                   ओ पिया।

माखन मिसरी बातें शोख मावसी रातें,
अल्हड़ सौगंधों की नेह-सनी सौगातें,
फिर होंगे हरे भरे दिन रंगत नई नई
ताजा होंगी फिर फिर सावनी मुलाकातें

पास बैठ कर मन की गॉंठें सुलझाऊँगी,
सिरहाने गीत बन रिझाऊँगी मैं जिया।
                   ओ पिया।

आना जी, मावस को सॉंझ ढले आना
दूर यों अकेले में दिल मत बहलाना,
साथ दीप बालेंगे सुनेंगे हवाओं में......
खुशमिजाज़ चिड़ियों का बस स्वर थहराना

मन से मन जोड़ूँगी, हर संयम तोडूँगी
सुख दुख से जुड़ कर सहलाऊँगी मैं हिया।
                    ओ पिया।