भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"रैन बसेरा(चोका) / सुधा गुप्ता" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=सुधा गुप्ता
+
|रचनाकार= सुधा गुप्ता  
 +
|संग्रह=
 
}}
 
}}
{{KKCatKavita}}
+
[[Category:हाइकु]]
 
<poem>
 
<poem>
 
रैन बसेरा  
 
रैन बसेरा  

22:18, 11 अप्रैल 2012 का अवतरण

रैन बसेरा
चल, उठाले डेरा
हुआ सवेरा
क्या भला यहाँ मेरा
जो कुछ मिला
सब यहीं निबेरा
दु:खों से घिरा
खुद लाचारों -द्वार
था चकफेरा
मेरी मूरखता थी
करुणाघन !
कभी तुझे न टेरा
दो बूँद जल !
मुमूर्षु चातक ने
तुझे है हेरा
एक आस लगी है
तारनहार !
कर दो बेड़ा पार
दीन वत्सल !
करो जुगत ऐसी
फिर से न हो फेरा ।
-0-