भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सपना है धरती का / नंदकिशोर आचार्य" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 24: पंक्ति 24:
 
अपने आकाश की ख़ातिर ।       
 
अपने आकाश की ख़ातिर ।       
 
 
15 जून 2010
+
10 अप्रैल 2009
 
</poem>
 
</poem>

12:58, 5 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण

फूल सपना है
          धरती का
आकाश की ख़ातिर

निस्संग है आकाश पर
खिल आने से उस के
जो एक दिन झर जाएगा
                   चुपचाप

धरती सँजोएगी उसे
मुर्झाए सपनों से ही अपने
ख़ुद को सजाती है वह
जिन में बसा रहता है
उस का खिलना

सपनों के खिलने-मुर्झाने की
गाथा है धरती—
अपने आकाश की ख़ातिर ।

10 अप्रैल 2009