भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गगन भर प्रण / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=गीत विहग उतरा / रम...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 9: पंक्ति 9:
 
जीवन भर विरोधाभास
 
जीवन भर विरोधाभास
 
अधलिखी लम्बी कहानी-सी
 
अधलिखी लम्बी कहानी-सी
                    अपाहिज प्यास
+
                  अपाहिज प्यास
 
                         मेरे पास ।
 
                         मेरे पास ।
  

14:50, 8 जनवरी 2012 के समय का अवतरण

नाम भर अनुप्रास
जीवन भर विरोधाभास
अधलिखी लम्बी कहानी-सी
                   अपाहिज प्यास
                        मेरे पास ।

कर गई अनुबन्ध पर
हस्ताक्षर-सी
एक ख़ामोशी विजन बन की
झूल कर कुछ लहरियों पर
लौट आई
गंधहीना आरती मन की
बँध गया है
द्वार से ऋतुराज का संन्यास
                       मेरे पास ।

एक ठहरी बूँद पर से
तैरने की
हो गई आदी निगोड़ी शाम
धूप की शहतीर में अणु-से
बिछलते
धमनियों में स्नेह के उपनाम
गगन भर प्रण—
संधियों के परकटे विश्वास
                      मेरे पास ।