भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हाइकु / रचना श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना श्रीवास्तव |संग्रह= }} [[Category:हाइ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=रचना श्रीवास्तव
 
|रचनाकार=रचना श्रीवास्तव
|संग्रह=  
+
|संग्रह=चन्दनमन / रचना श्रीवास्तव
 
}}
 
}}
 
[[Category:हाइकु]]
 
[[Category:हाइकु]]

21:03, 9 मई 2012 के समय का अवतरण

(1)
अँधेरी रात
संसद गलियारा
सच की मात
(2)
धूल फांकते
दफन किताबों में
गाँधी आदर्श
(3)
सूखी बारिश
बादल को निचोड़े
चिटके खेत
(4)
डॉलर छीने
बेसहारा की लाठी
सूना आँगन
(5)
उछला पानी
तट को निहारते
डूबते लोग