भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उठी थी पीर-हाइकु / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ }} [[Catego...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’   
+
|रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'   
 +
|संग्रह= मेरे सात जनम / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’   
 
}}
 
}}
 
[[Category:हाइकु]]
 
[[Category:हाइकु]]

22:09, 10 मई 2012 के समय का अवतरण

51
उड़ती नहीं
आटे की चिरइया
ओ मेरी मैया !
52
अभी ये छोटी
उड़ेगी तब –जब
खाएगी रोटी ।
53
रोटी ही लाओ
माँ इसको खिलाओ
उड़ेगी फुर्र !
54
रोटी खाकर
ये फुर्र से उड़ेगी
हाथ न आए
-0-
रक्षाबन्धन-
55
बहने हैं छाँव
शीतलता मन की
 ये जीवन की ।
56
बहनें आईं
खुशबू लहराई
राखी सजाई ।
57
राखी के धागे
मधुर रस -पागे
बहिनें बाँधें ।
58
गले से लगी
सालों बाद बहिन
नदी उमगी ।
59
 बहिनें सभी
मेरी आँखों का नूर
पास या दूर ।
60
उठी थी पीर
बहिनों के मन में
मैं था अधीर ।
-0-