भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"प्यारी सी सुंदर हैँ मछली / अरविन्द कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अरविन्द कुमार |संग्रह=समांतर कोश / ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=अरविन्द कुमार
 
|रचनाकार=अरविन्द कुमार
|संग्रह=समांतर कोश / अरविन्द कुमार
+
|संग्रह=
 
}}
 
}}
  

12:53, 2 जून 2012 के समय का अवतरण

इठलाती मठराती
बल खाती लहराती
 जल मेँ
चलती हैँ मदमाती
मनमौजी हैँ मछली
 
नील कमल पर उड़ती सी
झुंडों मेँ मँडराती
 जल मेँ
तिरती हैँ परियोँ सी
जल की रानी हैँ मछली
 
उन का चलना ही गाना है
रंगोँ से भरा तराना है
 गाने मेँ
सरगम है रंगोँ की
चुप चुप – क्‍या गाती हैँ मछली
 
चपटी हैँ – मोटी हैँ
लंबी हैँ – छोटी हैँ
 तन पर
चित्ती है – धारी है
प्‍यारी सी सुंदर हैँ मछली
 
जल के बाहर भी दुनिया है
प्‍यारे प्‍यारे बच्‍चे हैँ…
हैँ घाती मछुआरे भी
 क्‍या जानेँ
फँस जाती हैँ मछली
भोलीभाली हैँ मछली
प्‍यारी प्‍यारी हैँ मछली