भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खिड़की दरवाजे सब बंद ही रहे / रामनरेश पाठक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामनरेश पाठक |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=रामनरेश पाठक | |रचनाकार=रामनरेश पाठक | ||
|अनुवादक= | |अनुवादक= | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=एक गीत लिखने का मन / रामनरेश पाठक |
}} | }} | ||
{{KKCatNavgeet}} | {{KKCatNavgeet}} |
17:18, 4 जुलाई 2017 के समय का अवतरण
खिड़की दरवाजे सब बंद ही रहे
घर, आँगन कैसे मकरंद हो गए
एक हंसी टुह-टुह पलाश पर टंगी
एक हंसी पीत अमलतास पर पगी
धमनी के तार-तार मन्द्र ही रहे
घर, जंगल कैसे मकरंद हो गए
नदियों की रेत लो अबीर हो गयी
लहर-लहर रंग में कबीर हो गयी
छन्द रक्त ले के सब छन्द ही रहे
घर, जंगल कैसे मकरंद हो गए
धरती का खुला, खिला कोना-कोना
पल-पल मधु बाँट रही दोना-दोना
बांसुरी के पोर-पोर मंद ही रहे
घर, जंगल कैसे मकरंद हो गए