भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तारों से / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=तारों के गीत / महेन्द्र भटनाग...)
 
 
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
 
झुलसाये जाते हैं प्रतिपल ?
 
झुलसाये जाते हैं प्रतिपल ?
  
::::::दिखते पीड़ित, व्याकुल, दुर्बल,
+
:::::दिखते पीड़ित, व्याकुल, दुर्बल,
 
+
  
 
कुछ केवल कँपकर रह जाते,
 
कुछ केवल कँपकर रह जाते,

12:00, 14 जुलाई 2008 के समय का अवतरण

तारक नभ में क्यों काँप रहे ?


क्या इनके बंदी आज चरण ?

अवरुद्ध बनी घुटती साँसें इन पर भी होता शस्त्र-दमन ?

क्या ये भी शोषण-ज्वाला से,

झुलसाये जाते हैं प्रतिपल ?

दिखते पीड़ित, व्याकुल, दुर्बल,

कुछ केवल कँपकर रह जाते,

कुछ नभ की सीमा नाप रहे !


क्या दुनिया वाले दोषी हैं ?

सुख-दुख मय जीवन-सपनों में जब जग सोया, बेहोशी है,

रजनी की छाया में जगती

सिर से चरणों तक डूब रही,

एकांत मौन से ऊब रही,

जब कण-कण है म्लान, दुखी; तब

ये किसको दे अभिशाप रहे ?


क्या कंपन ही इनका जीवन ?

युग-युग से दीख रहे सुखमय, शाश्वत है क्या इनका यौवन ?

गिर-गिर या छुप-छुप कर अविरल

क्या आँख-मिचौनी खेल रहे ?

स्नेह-सुधा की बो बेल रहे !

अपनी दुनिया में आपस में

हँस-हँस हिल अपने आप रहे !