भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धरा पर बसंत / रश्मि शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} <poem> मुरझाई सी अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=रश्मि शर्मा |
− | + | ||
− | + | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
मुरझाई सी अमराई में | मुरझाई सी अमराई में | ||
है गुनगुन | है गुनगुन |
03:55, 7 अक्टूबर 2018 के समय का अवतरण
मुरझाई सी अमराई में
है गुनगुन
भौरों की आहट
खिले बौर अमिया में
मंजरी की सुगंध छाई
धूप ने पकड़ा
प्रकृति का धानी आंचल
देख सुहानी रूत
फूली सरसों, पीली सरसों
इतराती है जौ की बालियां
गया शिशिर
धूप खिली,झूमीं वल्लरियां
फुनगी पर सेमल की
निखरी हर कलियां
महुआ की डाल पर
अकुलाया है मन
चिरैया की पांख पर
उतर आया
स्मृति का मदमाता
केसरिया बसंत
ठूंठ से फूटती
नवपल्ल्व
टेसू से टहक नारंगी लौ
नव कोंपल ने आवाज लगाई
छोड़ मन की पीड़ा
देख ले तू मुड़कर एक बार
राही
धरा पर बसंत ऋतु आई