भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अर्द्धरात्रि में आज़ादी / सुधीर सक्सेना" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधीर सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह=अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=सुधीर सक्सेना
 
|रचनाकार=सुधीर सक्सेना
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=अर्धरात्रि है ये ... / सुधीर सक्सेना
+
|संग्रह=अर्द्धरात्रि है ये ... / सुधीर सक्सेना
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}

18:06, 17 सितम्बर 2018 के समय का अवतरण

अर्द्धरात्रि है ये ...

अर्द्धरात्रि को
आई थी आज़ादी

अब अर्द्धरात्रि को
आते हैं बर्बर
अर्द्धरात्रि को
आते हैं रक्तपिपासु,
अर्द्धरात्रि को
आते हैं लुटेरे,
अर्द्धरात्रि को बहुरूपिए

अर्द्धरात्रि को
फैलते हैं धरती पर रक्त के छींटे
अर्द्धरात्रि को दिशाएँ करती हैं विलाप
अर्द्धरात्रि को सुनाई देता है करुण क्रन्दन

अर्द्धरात्रि को
आज़ाद ख़यालों पर
टूटता है बर्बरों का कहर।