भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चन्दनी चरित्र हो गया / राजेन्द्र वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा
 
|रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=
+
|संग्रह=लौ / राजेन्द्र वर्मा
 
}}
 
}}
 
{{KKCatGhazal}}
 
{{KKCatGhazal}}

23:55, 17 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

चन्दनी चरित्र हो गया,
मैं सभी का मित्र हो गया।

जिन्दगी सँवर गयी मेरी,
फूल से मैं इत्र हो गया।

पूर्णिमा है, ज्वार उठ रहा,
सिन्धु-सा चरित्र हो गया।

रश्मियों के नैन हैं सजल,
इन्द्रधनु सचित्र हो गया।

कामना की पूर्ति हो गयी,
मन मेरा पवित्र हो गया।

आदमी करे तो क्या करे,
वक़्त ही विचित्र हो गया।

आत्मा विदेह हो गयी,
पंचतत्त्व चित्र हो गया।