भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जीभर प्यार करूँ (मुक्तक) / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
आँख मुँदे जब अन्तिम पल में,मैं तेरा ही दीदार करूँ। | आँख मुँदे जब अन्तिम पल में,मैं तेरा ही दीदार करूँ। | ||
2 | 2 | ||
− | + | तुम चलोगे, साथ होंगे शूल भी | |
− | + | किन्तु मिलेंगे, रास्तों में फूल भी। | |
− | + | कभी थका देंगे मरुथल बाट के | |
− | + | सामने ही हैं नदी के कूल भी।। | |
3 | 3 | ||
प्राण जब तक, हम तुम्हारे साथ होंगे । | प्राण जब तक, हम तुम्हारे साथ होंगे । |
13:30, 18 अगस्त 2022 के समय का अवतरण
1
यह दुनिया तो दो पल की है, बस मैं इतना इज़हार करूँ
जो चाहे नफ़रत करता हो, मैं तुझसे जीभर प्यार करूँ।
सुख-दुख तो आते-जाते है, ये अपना फ़र्ज़ निभाने को
आँख मुँदे जब अन्तिम पल में,मैं तेरा ही दीदार करूँ।
2
तुम चलोगे, साथ होंगे शूल भी
किन्तु मिलेंगे, रास्तों में फूल भी।
कभी थका देंगे मरुथल बाट के
सामने ही हैं नदी के कूल भी।।
3
प्राण जब तक, हम तुम्हारे साथ होंगे ।
सिन्धु तक, दोनों किनारे साथ होंगे ।
कब प्रेम का जल, सूखता है धूप से
हम सदा बाहें पसारे साथ होंगे ।
4
सीख देने आ गई, इस लहर से तुम डरो।
विषबेल सींचो नहीं, इस ज़हर से तुम डरो।
प्यार दिल में है नहीं, ना सही , इतना करो
जीभ कोरोना बने, इस कहर से तुम डरो।
-0-