भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"और...दिन भर / कुमार रवींद्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |संग्रह= }} <Poem> और... वे बैठी रहीं दिन ...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार रवींद्र  
+
|रचनाकार= कुमार रवींद्र  
|संग्रह=
+
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatNavgeet}}
<Poem>
+
<poem>
 
और...
 
और...
 
वे बैठी रहीं दिन भर
 
वे बैठी रहीं दिन भर
पंक्ति 36: पंक्ति 35:
 
परी बनतीं
 
परी बनतीं
 
:नाचती हैं ज़हर पीकर ।
 
:नाचती हैं ज़हर पीकर ।
 
 
</poem>
 
</poem>

11:58, 2 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

और...
वे बैठी रहीं दिन भर
आँसुओं के द्वीप ही पर

देह का इतिहास उनका
है अधूरा
स्वप्न उनकी कोख का
कोई न पूरा

कभी
वे भी थीं बनातीं
नदी-तट पर साँप के घर

भटकने को मिला उनको
एक जंगल
घर मिला जिसकी नहीं थीं
कोई साँकल

सोनचिड़िया
वे अनूठीं
कटे जिसके हैं सभी पर

आँच उनके बदन की
उनको जलाती
कोई लिखता नहीं उनको
नेह-पाती

रात आए
परी बनतीं
नाचती हैं ज़हर पीकर ।