भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"भाई की चिट्ठी / एकांत श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एकांत श्रीवास्तव  |संग्रह= }}  <Poem>  हर पंक्ति जैसे फ...) | अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  | ||
| पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
| जिसमें छुपे काँटों को वह नहीं जानता | जिसमें छुपे काँटों को वह नहीं जानता | ||
| वह नहीं जानता कि दो शब्दों के बीच | वह नहीं जानता कि दो शब्दों के बीच | ||
| − | भयंकर  | + | भयंकर साँपों की फुँफकार है | 
| और डोल रही है वहाँ यम की परछाईं | और डोल रही है वहाँ यम की परछाईं | ||
03:50, 21 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण
हर पंक्ति जैसे फूलों की क्यारी है
जिसमें छुपे काँटों को वह नहीं जानता
वह नहीं जानता कि दो शब्दों के बीच
भयंकर साँपों की फुँफकार है
और डोल रही है वहाँ यम की परछाईं
उसने लिखी होगी यह चिट्ठी
धानी धूप में 
हेमंत की
यह जाने बिना
कि जब यह पहुँचेगी गंतव्य तक
भद्रा के मेघ घिर आए होंगे
आकाश में।
 
	
	

