भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विषय / मोहन साहिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन साहिल |संग्रह= }} <Poem> कई मंज़िला भवन के भीतर ...)
 
 
पंक्ति 11: पंक्ति 11:
 
हीटर सेंकते लिख रहे होंगे आप
 
हीटर सेंकते लिख रहे होंगे आप
 
भूख के बारे में
 
भूख के बारे में
जबकि आप बदहजमी का शिकार हैं
+
जबकि आप बदहज़मी का शिकार हैं
  
 
आप कल्पना करतें हैं एक झोंपडी
 
आप कल्पना करतें हैं एक झोंपडी
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
बजती है प्रेशर-कूकर की सीटी
 
बजती है प्रेशर-कूकर की सीटी
 
देहरादून की भीनी खुशबू  
 
देहरादून की भीनी खुशबू  
आपका ख्याल तहस-नहस कर देती है
+
आपका ख़याल तहस-नहस कर देती है
  
 
आप कमरे से बहार बालकनी में आ जाते हैं
 
आप कमरे से बहार बालकनी में आ जाते हैं
पंक्ति 31: पंक्ति 31:
  
 
अब आप एक नया विषय सोच रहे हैं
 
अब आप एक नया विषय सोच रहे हैं
शायद यह कि बदहजमी कैसे दूर हो।
+
शायद यह कि बदहज़मी कैसे दूर हो।
 
</poem>
 
</poem>

04:22, 23 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण


कई मंज़िला भवन के भीतर
एक साफ़ बड़े कमरे में
हीटर सेंकते लिख रहे होंगे आप
भूख के बारे में
जबकि आप बदहज़मी का शिकार हैं

आप कल्पना करतें हैं एक झोंपडी
उसमें पति-पत्नी और
पाँच-छह बच्चों की
जिनके पास खाने को कुछ नहीं

उसी समय आपके किचन में
बजती है प्रेशर-कूकर की सीटी
देहरादून की भीनी खुशबू
आपका ख़याल तहस-नहस कर देती है

आप कमरे से बहार बालकनी में आ जाते हैं
और दूर-दूर तक नज़र आते हैं ऊँचे भवन
कहीं कोई भूखा नहीं दिखाई देता

वापिस अपने टेबल पर आकर
फाड़ देते हैं कविता का काग़ज़

अब आप एक नया विषय सोच रहे हैं
शायद यह कि बदहज़मी कैसे दूर हो।